नागरिकों को आ रहे लाखों रुपये टैक्स के मैसेज, अध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश
उमरिया। जिले के मानपुर नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों संपत्ति कर के भारी-भरकम बकाया राशि संबंधी मोबाइल संदेशों ने नागरिकों में खलबली मचा दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से भेजे जा रहे इन संदेशों में दर्शाई गई रकम लोगों के होश उड़ा रही है। कई नागरिकों को 2 लाख, 7 लाख से लेकर 10 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि जमा करने के नोटिस प्राप्त हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जितनी राशि कर के रूप में बताई जा रही है, उतनी मूल्य की संपत्ति ही उनके पास नहीं है। अचानक इतने बड़े कर की मांग से आम नागरिकों में आक्रोश और असमंजस की स्थिति बन गई है।
अध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश
वही मानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती भारतीय सतीश सोनी जी ने कहा कि उचित कर का होगा निर्धारण कुछ समय पहले एक एजेंसी द्वारा नगरीय क्षेत्र अंतर्गत घर-घर जाकर जीआईएस सर्वे किये गये थे। ऐसा लगता है कि सर्वे में एरिया अधिक फीड किये जाने से यह स्थिति निर्मित हुई है। उसी आधार पर कम्प्यूटर जनरेटेड मैसेज मोबाइल पर आ रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। नागरिकों की वास्तविक प्रॉपर्टी के अनुसार उचित कर निर्धारण किया जायेगा।
What's Your Reaction?