कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर नौजवानों ने थामा कांग्रेस का दामन
उमरिया। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्राम धनवाही से नरेंद्र यादव, मुकेश यादव , खाले कठई से अरुण यादव, विकेश यादव, ग्राम धोरखोह सलैया से दीपक यादव, भरौला से सुमित यादव जैसे नौजवानों ने जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल ने सभी नवयुवकों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से युवाओं, किसानों, मजदूरों और आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले समय में कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में उमरिया कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश राय ने भी नवसदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समर्पण से संगठन को नई ताकत मिलेगी। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह सेंगर सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने सदस्यता लिये नवयुवकों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
What's Your Reaction?