विवादित विवेक मिश्रा को कलेक्टर ने हटाया
 
                                उमरिया। अपने नाम के विपरीत कार्य करने वाले बीआरसी पाली विवेक मिश्रा को 22 फरवरी को कलेक्टर उमरिया बुद्धेश कुमार वैद्य ने आदेश जारी कर पद से हटा दिया। अपनी कार्यशैली के कारण हमेशा ही विवादों में रहने वाले विवेक मिश्रा से जनशिक्षक, बीएसी, और बीआरसी के कर्मचारी परेशान थे और कई बार कलेक्टर को शिकायती पत्र और आवेदन, ज्ञापन भी सौंपा गया था और विधानसभा चुनाव में इनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थी जिसके चलते सब परेशान थे.!
आखिरकार अपने कार्य व्यवहार में सुधार न करने के कारण कलेक्टर को कार्यवाही के लिए मजबूर होना पड़ा और सब को राहत देते हुए अविवेकपूर्ण कार्य करने पर विवेक को पद विमुक्त कर दिया। आदेश में कार्यालय कलेक्टर (जिला शिक्षा केन्द्र) जिला उमरिया के आदेश कं०/स०शि० अभि०/स्था०/ 2022/2645 उमरिया दिनाँक 31.08.2022 के द्वारा श्री विवेक मिश्रा उच्च माध्यमिक शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक पाली के पद पर पदस्थ किया गया था।
विवेक मिश्रा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र पाली द्वारा कार्यों में लगातार लापरवाही एवं समयबद्ध कार्यों को समय पर पूर्ण न करने तथा कार्य व्यवहार संतोषप्रद न होने के कारण विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक पाली की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए मूल विभाग (स्कूल शिक्षा विभाग) हेतु मुक्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
What's Your Reaction?
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            