एसडीएम बंगले में गिरा सूखा पेड़, बंगला हुआ क्षतिग्रस्त बाल बाल बचीं अधिकारी

Mar 13, 2026 - 21:09
 0  23
एसडीएम बंगले में गिरा सूखा पेड़, बंगला हुआ क्षतिग्रस्त बाल बाल बचीं अधिकारी

उमरिया।  जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के बंगले में शुक्रवार की दोपहर अचानक एक भयानक बड़ा सा वर्षों पुराना सूखा पेड़ भरभरा कर गिर गया उक्त पेड़ के गिरने से एसडीएम निवास बंगला भी क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही कि उस वक्त एसडीएम मैडम बंगले पर नहीं थी नहीं तो कोई बड़ी घटना दुर्घटन का मजबूरन सामना करना पड़ सकता था मिली जानकारी अनुसार मानपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी अपने बंगले के सामने टहल रहीं थी और दोपहर को भारी विशालकाय पेड़ उन्हीं के बंगले के ऊपर गिर गया।

सीएमओ को कई बार दी गई थी सूचना लेकिन जिम्मेदार नहीं दिए ध्यान

          सूत्रों की माने तो एसडीएम मैडम को महीनों पहले से यह आभास हो गया था कि उक्त सूखा पेड़ किसी भी दिन गिर सकता है जिसकी जानकारी कई बार नगरपरिषद कार्यालय के सीएमओ को दी गई लेकिन जिम्मेदार अधिकारी का हमेशा की तरह उदासीन रवैया के चलते उन्होंने ध्यान नहीं दिया अंततः पेड़ गिर गया और बंगले को क्षतिग्रस्त कर दिया अगर समय रहते नगर परिषद के जिम्मेदार उक्त सूखे पेड़ को कटवा कर व्यवस्थित करा दिए होते तो यह मुसीबत का सामना आज एसडीएम मैडम को नही करना पड़ता जानकारों का मानना है कि नगर परिषद के सीएमओ का हर काम में उदासीन रवैया अपनाना कहीं नगर वासियों को कोई बड़ी मुसीबत न पैदा कर दे इस लिए समय रहते ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को एक मुहिम चलाकर यहां से हटा कर अन्यत्र भेजा जाए जिला कलेक्टर से जनापेक्षा है की संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्य में लापरवाही बरतने वाले सीएमओ के ऊपर कानूनी शिकंजा कसा जाए क्योंकि उनके लापरवाही के कारण आज अगर कोई बड़ी घटना दुर्घटना हो जाती तो भला कौन जिम्मेदार होता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow