किसानों को मिली सोलर पंप की सौगात
नर्मदापुरम। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना (पी.एम. कुसुम-बी) के अंतर्गत जिला नर्मदापुरम के किसानों को सिचाई सुविधा सुलभ कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के द्वारा उक्त योजनांतर्गत जिले में 438 किसानों का ऑफ ग्रिड सोलर पम्प प्रदाय करने हेतू चयन किया गया है। इस योजना से किसानों को दिन के समय निर्बाध सिंचाई, कम लागत में खेती तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का लाभ मिल रहा है।
कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री हिमांशु जैन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम में गुरूवार 26 फरवरी को शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें श्री नरेन्द्र कुमार जैन जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी, श्री अमजद खान डीईओ म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लि. नर्मदापुरम एवं ईकाईयों के प्रतिनिधियों श्री सचिन चौहान (में. शक्ति पंप), श्री प्रतीक पवार (में.सी आर आई पंप) के द्वारा केम्प में कुल 50 किसानों शामिल हुए एवं कुल 07 किसानों की (AIF एग्रीकल्चर इन्फास्ट्रक्चर फंड) प्रक्रिया की गई हैं एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधियों के द्वारा कुल 01 चयनित आवेदको का (CIF कस्टमर इन्फॉर्मेशन फाईल) तैयार किये गये है अन्य उपस्थित 30 किसानों द्वारा का पहले से ही AIF / CIF प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। आज दिनांक तक जिला नर्मदापुरम में कुल 295 चयनित किसानों का एआईएफ एवं कुल 317 सी आई एफ कम्पलीट हो गए है।
शिविर का सफल संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम, उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास नर्मदापुरम, अधिकारी / कर्मचारी जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सहयोग से किया गया है।
What's Your Reaction?