मिला अज्ञात युवक का शव, मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुटी
उमरिया। जिला मुख्यालय स्थित PTS कॉलोनी के ठीक सामने झाड़ियों में युवक का शव मिला है। राहगीरों ने पहले देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू की गई है। मृतक के पास कोई दस्तावेज़ नहीं मिला है, जिसके कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कोतवाली थाना प्रभारी मदन सिंह मरावी ने बताया है कि मृतक का शव कब्जे में लेकर आगे की जांच और कार्यवाही की जा रही है, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, पीएम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?