108 एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाया घायल का मोबाइल, दिया ईमानदारी का परिचय

Feb 21, 2026 - 18:05
 0  4
108 एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाया घायल का मोबाइल, दिया ईमानदारी का परिचय

उमरिया। 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण पेश किया है।  शुक्रवार की शाम बड़ा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल अनिल कोल निवासी बिझला (पाली) को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया था।उपचार के दौरान उनका मोबाइल फोन एम्बुलेंस में ही छूट गया।  ड्यूटी पर तैनात पायलट हिफाज़त खान और ईएमटी देवेंद्र त्रिपाठी को जब मोबाइल मिला तो उन्होंने बिना देर किए जिम्मेदारी निभाते हुए अनिल कोल के पिता कृपाल कोल को बुलाकर मोबाइल सुरक्षित लौटा दिया।

          इस सराहनीय कार्य पर 108 के जिला प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.एस. चंदेल ने स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार कर्मचारी विभाग की साख को मजबूत करते हैं।  जिला प्रशासन ने भी उनके सेवाभाव को सराहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow