खंडेलवाल ने बढ़ाया जिले का मान, एमएससी बॉटनी में मिला स्वर्ण पदक
उमरिया। मुख्यालय स्थित जय स्तम्भ निवासी सौरव खंडेलवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सौरव खंडेलवाल पिता अरुण खंडेलवाल एवं माता आरती खंडेलवाल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से एमएससी बॉटनी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सौरव ने वर्ष 2024 की मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) लाइफ साइंस विषय में भी सफलता अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास, इंदौर सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक राकेश (गोलू) शुक्ला की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघाई ने सौरव को स्वर्ण पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सौरव की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे उमरिया जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
What's Your Reaction?