सत्ता पाने के लिये प्रलोभन का सहारा ले रहे शिवराज

Jul 22, 2023 - 11:21
 0  21
सत्ता पाने के लिये प्रलोभन का सहारा ले रहे शिवराज

कांग्रेस ने गांधी चौक मे कराया प्रियंका गांधी के भाषण का लाईव प्रसारण

उमरिया। चुनावी साल मे कांग्रेस ने भी भाजपा की तर्ज पर अपने नेताओं के भाषणों के लाईव टेलीकास्ट कराने की परिपाटी शुरू कर दी है। शु्रक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी के ग्वालियर मे आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गांधी चौक उमरिया मे कराया गया।

         इस मौके पर अपने उद्बोधन मे श्रीमती गांधी ने कहा कि विगत 18 सालों से सत्ता मे रहने के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ही हिम्मत नहीं है कि वे रोजगार, मंहगाई कम करने, औद्योगीकरण, शांति-कानून व्यवस्था तथा अपराध व भ्रष्टाचार रहित प्रशासन के नाम पर वोट मांग सकें। उन्हे आज भी विकास की बजाय प्रलाभनो का सहारा लेना पड़ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री ने प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनने पर शासकीय अमले के लिये पुरानी पेंशन योजना, महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमांह, घरेलू सिलेण्डर 500 रूपये, 100 यूनिट बिजली मुफ्त तथा 200 का बिल हाफ तथा किसानो की कर्जमाफी सहित कई वादे दोहराये। उन्होने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी है, वहां पार्टी द्वारा किये गये वादों पर अमल चालू कर दिया गया है।

          इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय सिंह, संगठन प्रभारी जगदीश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, धु्रव सिंह, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, रघुनाथ सोनी, ठाकुरदास सचदेव, श्रीमती सावित्री सिंह, हिरेस मिश्रा,संजय पाण्डेय, निरंजन प्रताप सिंह, ताजेन्द्र सिंह,श्रीमती रामायणवती कोल, शकुंतला धुर्वे, शिशुपाल यादव, मो. आजाद, राजीव सिंह, शेख शाहरूख,सकील नियाजी,गौरी शंकर, बिरेंद्र सिंह सेंगर, अवधेश राय, उमेश कोल, लाल भवानी सिंह, संदीप यादव अजीज मों,चंदू राठौड़, सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन तथा आम नागरिक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow