न्यूड अवस्था मे रेल ट्रैक पर मिली लाश, हत्या या रेल हादसा

Oct 7, 2022 - 07:59
 0  162
न्यूड अवस्था मे रेल ट्रैक पर मिली लाश, हत्या या रेल हादसा

उमरिया ।  उमरिया रेल्वे स्टेशन से 7 किमी दूर रेल ट्रैक पर नग्न अवस्था मे अज्ञात युवक की लाश मिली है।बताया जाता है कि नरसरहा पुल के करींब रेल पोल क्रम 984/24 पर अज्ञात युवक रेल पर देखा गया था।हादसा कब और किन परिस्थितियों में हुआ है, फिलहाल साफ नही है, हालांकि घटना की जानकारी पर पुलिस घटना स्थल पहुंची थी और ज़रूरी कार्यवाही कर शव को कब्जे में ली है।  इंसानी शव जिन सन्दिग्ध परिस्थितियों में रेल ट्रैक पर मिला है, उससे हत्या के मामले से भी इंकार नही किया जा सकता।

          दरअसल रेल हादसे में मृत अज्ञात युवक के शरीर मे कपड़ा नही है,जानकारों की माने तो रेल हादसों में बॉडी से किसी भी हालत में कपड़े पृथक नही होते,जिन कारणों से इस मामले को सन्दिग्ध परिस्थितियों में देखा जा रहा है।पुलिस अब इस मामले में फिलहाल अज्ञात युवक के शिनाख्ती का प्रयास कर रही है,उसके बाद पीएम रिपोर्ट एवम दूसरे साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों को साफ करेगी।

          थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे है, जल्द ही अज्ञात शव की शिनाख्ती कर ली जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow