चरित्र पर शक करती थी सास, बहू ने पहले खूब पिलाई शराब, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

Oct 8, 2022 - 10:36
 0  66
चरित्र पर शक करती थी सास,  बहू ने पहले खूब पिलाई शराब, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

उमरिया।  उमरिया में 60 साल की एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।  उमरिया जिले के ग्राम शाहपुर में बीते 3 अक्टूबर को मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि बहू के चरित्र पर सास को शक था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होते रहता था।
          बहू ने विवाद के चलते सास के हत्या की साजिश रची और शराब पीने के बाद नशे की हालत में सास का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भूसे से ढक दिया और कान, गले के सोने का आभूषण निकालकर इसे लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की। हालांकि पूछताछ के दौरान बहू उमन बाई ने 60 वर्षीय बुल्ली बाई की हत्या करना स्वीकर कर लिया। फिलहाल आरोपी बहू को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow