जहां एक तरफ होली की खुशियां, वहीं टूटा ग़म का पहाड़
उमरिया /नौरोजाबाद। एक ओर पूरा नगर रंगों और गुलाल में सराबोर होकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहा था, वहीं दूसरी ओर एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नौरोजाबाद के हनुमान टेक स्थित न्यू पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने संजू कोल पिता स्व. बिहारी कोल उम्र 40 साल देवगांव कला निवासी की जिंदगी छीन ली।
बताया जा रहा है कि युवक पैदल अपने घर की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार और बेकाबू शव वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद शव वाहन चालक मौके से फरार हो गया। *घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों को सूचना दी गई, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
जहां शहर में होली की खुशियां गूंज रही थीं, वहीं इस हादसे ने एक परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दीं।
What's Your Reaction?