रेत का परिवहन करते दो ट्रेक्टर जब्त
उमरिया। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन , परिवहन, भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए है। निर्देश के परिपालन में प्रभारी अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मी की टीम द्वारा कुल 2 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसमें तहसील चंदिया अंतर्गत गणेशपुर मार्ग खैरभार रोड पर वाहन क्रमांक एम पी 21जी1800 जिसके वाहन चालक सोमनाथ यादव पिता नन्दीलाल यादव पता ग्राम बसाडी थाना बडवारा जिला कटनी (म.प्र.) एवं वाहन क्रमांक ओ डी 35ई7722 जिसके वाहन चालक मनोज महोबिया पिता लख्खूलाल महोबिया, निवासी ग्राम निपनिया तहसील पनागर जिला जबलपुर (म.प्र.) को मय खनिज रेत के अवैध परिवहन में जप्त किया गया। दोनों प्रकरणों में म.प्र. खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा अमले द्वारा लगातार सघन जाँच की जा रही है।
What's Your Reaction?