थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

May 1, 2022 - 10:28
 0  80
थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

मानपुर/उमरिया।  आज दिनांक 30 अप्रैल को मानपुर थाना परिसर में तहसीलदार रमेश परमार की अध्यक्षता में आगामी त्योहार ईद उल फितर व अक्षय तृतीया पर्व मनाए जाने हेतु शांति समिति की आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें शासन के आवश्यक दिशा निर्देशों के अनुसार उक्त आयोजनों में रैली एवं जुलूस निकाले जाने संबंधित सक्षम अधिकारी से अनुमति हेतु निर्देशित किया गया एवं पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाए जाने संबंधित आवश्यक गाइडलाइन जारी की गई।

          इस अवसर पर थाना प्रभारी टीआई वर्षा पटेल,  जनपद अध्यक्ष राम किशोर चतुर्वेदी,  पूर्व सरपंच सुरेश सिंह,  उप निरीक्षक भूपेंद्र पंत, रामा भिलास त्रिपाठी, बजरंग बहादुर सोनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल,  मोहम्मद हामिद, रजा पटवारी .त्रिवेणी द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, राम स्वयंवर शर्मा, राजू गुप्ता,  कुलदीप गुप्ता, भागीरथी भट्ट, महेन्द्र मिश्रा, श्याम नारायण तिवारी,  आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow