भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

Jun 23, 2026 - 23:03
 0  1
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

उमरिया। जिला मुख्यालय के जिला चिकित्सालय के सामने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में जिला भाजपा और नगर मंडल उमरिया के कार्यकर्ताओं के द्वारा डॉक्टर मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान चौराहे में लगी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और उनके विचारों को याद किया गया।

          इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री दीपक छतवानी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और बलिदान से एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। देश के विभाजन के दौर में जब पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्से को पाकिस्तान में शामिल करने के प्रयास हो रहे थे, तब उन्होंने दृढ़ता के साथ उसका विरोध किया। उनका प्रसिद्ध उद्घोष ’एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देता है। श्री छतवानी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें संदेश देता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। देश के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर महापुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के श्री चरणों में आज जिले के सभी मंडलो में पार्टी कार्यकताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया है।

          इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री धनुषधारी सिंह, महामंत्री राधेलाल कोल, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, महामंत्री सुजीत सिंह भदोरिया, सुनील खटीक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता यादव, विष्णु भारती, अतुल जैन, राजेंद्र कोल, राहुल गौतम, पार्षद सविता सोंधिया, दीपक गुप्ता, आशुतोष तिवारी, प्यारे लाल यादव, राकेश दर्दवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow