सुनीता त्रिपाठी बनीं प्रदेश महामंत्री,संघ में हर्ष की लहर

Jun 23, 2026 - 23:00
 0  33
सुनीता त्रिपाठी बनीं प्रदेश महामंत्री,संघ में हर्ष की लहर

उमरिया।  भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ में श्रीमती सुनीता त्रिपाठी को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है,जिससे समूचे संघ में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संघ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हितों की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।

          विदित हो कि प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा से श्रीमती सुनीता त्रिपाठी को प्रदेश महामंत्री की नियुक्ति की गई है,इन का संगठनात्मक सफर संघर्ष,समर्पण और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। वर्ष 2007 में उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाली और अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद प्रदेश संगठन ने उन्हें प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे, जिनका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, लंबे अनुभव और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

          संघ पदाधिकारियों का मानना है कि श्रीमती त्रिपाठी के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनके प्रदेश महामंत्री बनने पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख नागेंद्र सिंह बघेल, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह धाकड़, किसान संघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह बघेल, जिला कोषाध्यक्ष वर्षा भट्ट, जिला अध्यक्ष आशा सिंह, जिला सचिव बेबी जान, जिला उपाध्यक्ष नेमकली सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य चैना पटेल, ललिता साहू, सरस्वती बैगा, राजश्री कोल, इस्मति बाई सहित जिले की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow