युवती ने लगाईं फांसी, कारण अज्ञात
उमरिया। जिला उमरिया के नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 11 में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक दिनांक 23 6 2026 की दोपहर 1:00 के आसपास खुशी पिता कोमल प्रसाद गुप्ता निवासी मानपुर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस थाना मानपुर को दी है मानपुर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है साथ ही सव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर भेजा गया। पीएम उपरांत सव परिजनों को सौप दिया जाएगा, इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है एवं सभी लोग गहरे मातम में है, मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
What's Your Reaction?