कांग्रेस की मांग पर बसों का स्टॉपेज शुरू

इटारसी पुराने बस स्टैंड पर बसों का 10 मिनट का स्टॉपेज शुरू

Feb 19, 2026 - 23:24
Feb 19, 2026 - 23:28
 0  3
कांग्रेस की मांग पर बसों का स्टॉपेज शुरू

नर्मदापुरम/इटारसी -- (अजय सिंह राजपूत) - आज से प्रशासन ने कांग्रेस की मांग पर पुराने बस स्टैंड पर बसों का 10 मिनिट के लिये स्टॉपेज किया है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने प्रशासन को धन्यबाद दिया है। जिन्होंने व्यापारी, स्कूल छात्र एवं आमजनों की समस्या पर ध्यान देते हुये पुराने बस स्टैंड पर 10 मिनिट का स्टॉपेज किया है। उन्होंने मीडिया को प्रेषित एक वीडियो में बताया है कि मेरी एसडीएम नीलेश शर्मा से फोन पर बात भी हुई है। उन्होंने जिन बस मालिको ने एफिडेविट दिये है एसी 12 बसों को 10 मिनिट के स्टॉप की अनुमति दी है। आने वाले समय मे और भी बसों को अनुमति दी जायेगी। एफिडेविट में क्या लिखा है,यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram