सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
नर्मदापुरम। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार, 21 सितंबर 2026 को नर्मदा हायर सेकेंडरी स्कूल में ड्राइंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती निर्मला हंसराय तथा पालक प्रतिनिधि राजेश बयास एवं श्रीमती मंजु बयास विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र बनाए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को भी रेखांकित किया। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।
What's Your Reaction?