रामनरेश विश्वकर्मा वन विभाग के SDO के पद पर, ईमानदार व तेज-तर्रार अधिकारी का विभाग ने किया स्वागत
उमरिया/मानपुर। मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के वफर जोन मानपुर वन परिक्षेत्र को नया उप वनमंडलाधिकारी (SDO) मिल गया है। तेज-तर्रार और ईमानदार छवि के अधिकारी रामनरेश विश्वकर्मा ने 19/9/2026 को मानपुर वन मंडल में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि रामनरेश विश्वकर्मा इससे पहले भी कई संवेदनशील वन क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वन अपराधों पर लगाम लगाने और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए उनकी अलग पहचान है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, शासन ने मानपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्र, जहाँ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगा जंगल है, को देखते हुए जानबूझकर तेज-तर्रार अधिकारी की नियुक्ति की है पदभार ग्रहण करने के बाद श्री विश्वकर्मा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वन संरक्षण, अवैध कटाई और अतिक्रमण पर रोक लगाना होगा। साथ ही वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समुदाय के साथ समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वन अपराध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के मिलनसार रेंजर अंकित सोनी एवं डिप्टी रेंजर सहित वन विभाग का समस्त अमला मौजूद रहा।
What's Your Reaction?