पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कल शनिवार को आएंगे उमरिया, अपनी लाडली बहनों से करेंगे मुलाकात

उमरिया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश की लाडली बहनों के भाई शिवराज सिंह चौहान का आगमन कल शनिवार 23 दिसंबर को उमरिया आगमन हो रहा है। सीएम शिवराज स्थानीय गांधी चौक में दोपहर 3:00 बजे पहुंचेंगे, जहां बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी नगर मीडिया की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल शनिवार 23 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे उमरिया जिला मुख्यालय के गांधी चौक पहुंचेंगे जहां पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व सीएम का स्वागत किया जाएगा। भाजपा पार्टी की ओर से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्वागत के लिए सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और लाडली बहनों को दोपहर 3:00 बजे गांधी चौक में पहुंचने की अपील की गई है।
बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 दिसंबर को अनूपपुर जिले के अमरकंटक पहुंचे हुए थे जहां वह मां नर्मदा नदी का पूजन अर्चना आशीर्वाद लिया है। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह चुनाव से पहले भी अमरकंटक पहुंचे थे और मां नर्मदा का आशीर्वाद लेकर चुनावी मैदान में उतरे थे अब चुनाव संपन्न हो गया है। इसके बाद भी वह एक बार फिर अमरकंटक पहुंचे हुए हैं।
What's Your Reaction?






