सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी दादाभाई की मनाई गई जयंती

May 9, 2025 - 22:39
 0  104
सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी दादाभाई की मनाई गई जयंती

कांग्रेस ने मनाई पूर्व विधायक नरेन्द्र प्रताप सिंह की जयंती, दी श्रद्धांजली 

उमरिया। जिले के लोकप्रिय नेता पूर्व विधायक तथा सबसे लंबे समय तक नगर पालिका परिषद उमरिया के अध्यक्ष रहे स्व. नरेन्द्र प्रताप सिंह को उनकी जयंती पर कांग्रेस द्वारा विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह तथा बड़वारा के पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, मृगेंद्र सिंह (पप्पू दादा) आदि कई गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायकद्वय ने स्व. नरेन्द्र प्रताप सिंह को सरल और सहज व्यक्तित्व का धनी नेता बताया। उन्होने कहा कि जनता से सीधे जुड़ाव और उनके प्रति संवेदनशीलता ने दादा भाई को एक नई पहचान दी थी। यह समाज उनके कृतित्व और योगदान को सदैव याद रखेगा।

सेना के शौर्य को किया सलाम

          स्थानीय गांधी चौक मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने पहलगाम हमले के बाद देश की सशस्त्र सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के विरूद्ध शुरू की गई कार्यवाही का स्वागत किया। पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता तन, मन, धन सहित अपने वीर सैनिकों के सांथ खड़ा है। श्री सिंह ने कहा कि सेना की बदौलत ही हम सभी देशवासी निश्चिंत होकर जीवन-यापन कर पा रहे हैं। उनके शौर्य को सलाम है। उन्होने कहा कि 1971 मे भारतीय सेना द्वारा दो टुकड़ों मे बांटे जाने के बाद भी पाकिस्तान के आचरण मे कोई सुधार नहीं आया है। उसे सबक सिखाना जरूरी हो गया है। हमेशा की तरह इस बार भी हमारे जवान दुश्मन को उसी की भाषा मे करारा जवाब दे रहे हैं। 

महाराणा प्रताप को किया नमन

          इस मौके पर कांग्रेसजनो ने खलेसर नाका मे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे सादर नमन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, मृगेन्द्र सिंह (पप्पू दादा), राजेश शर्मा, ठाकुर दास सचदेव, बड़वारा की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रंजीता सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, अशोक गोटिया, सुखराज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, राजाभैया सिंह, मयंक सिंह, निरंजन प्रताप सिंह, सतोष सिंह, विजेंद्र सिंह (अब्बू), पीएन राव, मुकेश सिंह, शकुंतला धुर्वे, रामायणवती कोल, गौरीशंकर प्रजापति, ओमप्रकाश सोनी, संजय पांडे, नासिर अंसारी, राजीव सिंह बघेल, मो. आजाद, अवधेश राय, ताजेंद्र सिंह, अयाज खान, अशोक गुप्ता, उमेश कोल, एरास खान, मोनू कोरी, करण सिंह, किशोरी सिंह, मंगल सिंह, शिव शर्मा, जग्गी लाल कोरी, बालकृष्ण यादव, खुर्रम शहजादा, भोला यादव,अशोक हरिजन, राजा हसन, कमलेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow