वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत इस्तेमाल करने की दी गई समझाइश

Mar 17, 2026 - 22:47
 0  7
वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत इस्तेमाल करने की दी गई समझाइश

इटारसी मे आज दिनांक को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इटारसी की अध्यक्षता में तहसील इटारसी के अंतर्गत व्यवसायिक सिलेंडर को बल्क में उपयोग करने वाले व्यापारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें उनको व्यावसायिक गैस सिलेंडर के बदले वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत का उपयोग कर अपना व्यवसाय संचालन करने हेतु समझाइश दी गई। 

जिसमें उन्हें डीजल से उपयोग होने वाली भट्टी, तंदूर बिजली से उपयोग होने वाले इंडक्शन चूल्हे आदि,जिसका उपयोग कर वह अपने संस्थान का संचालन करें ।

उन्हें हिदायत दी गई कि वह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग अपने व्यावसायिक संस्थान में बिल्कुल भी ना करें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी सभी को शासन के निर्देशों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram