जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने सुनीं आमजन की समस्याएं
समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
नर्मदापुरम। जिला कार्यालय,में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने क्षेत्र से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान विधायक विजयपाल सिंह के समक्ष नागरिकों ने भूमि विवाद, रोजगार, सड़क, बिजली बिल, अतिक्रमण, सामाजिक सहायता एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। विधायक ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में ग्राम आरी की श्रीमती केशव पासी ने चबूतरा निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम खड़ादा भाग-1 के श्री सकल लाल पंडराम ने सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। ग्राम खेरी दीवान के हरिराम आदिवासी ने बीमारी सहायता के लिए आवेदन दिया, जबकि ग्राम पहनवारी के श्री मधुसूदन ने भूमि विवाद से संबंधित समस्या रखी। ग्राम बज्जरवाड़ा के बृजेश तुमराम ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की जायज समस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए, बल्कि उनका समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, श्रीमती पुष्पा वर्मा, आरी मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, माखन नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, सोहागपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?