समाज सेवा की भावना से भाजपा नेता अपने साथियों के साथ किया रक्त दान
उमरिया /मानपुर। समाजसेवा की भावना से भाजपा नेता कुलदीप गुप्ता ने सामाजिक सद्भावना के साथ अपने साथियों के साथ जिला चिकित्सालय से चलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में आई हुई ब्लड डोनेशन बीटी वैन में पहुंचकर कैंप के माध्यम से ब्लड डोनेट किया एवं साथियों से ब्लड डोनेट कराया।
ब्लड डोनेटर में भाजपा नेता, पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप गुप्ता, राजीव तिवारी, पूनम प्रकाश गुप्ता, अंकुश गुप्ता, दुर्गा शर्म, महेंद्र द्विवेदी, हिमांशु राजेश गुप्ता, शिवेंद्र द्विवेदी, जिसमें अधिकारी डॉ.मुकुल तिवारी, लैब टेकेनेशियन विनीत साहू, वीरेंद्र शर्मा, राजदेव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से सहयोगी डॉ.राजेंद्र माझी, सीएचओ डॉ.प्रदीप गुप्ता, ब्लॉक डाटा ऑपरेटर सुनील द्विवेदी, दिलीप तिवारी,ओम नारायण गुप्ता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?