राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत न मिलने के विरोध मे कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

Jul 8, 2023 - 12:25
 0  25
राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत न मिलने के विरोध मे कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

उमरिया। कांग्रेस ने गुजरात हाईकोर्ट द्वारा मानहानि मामले मे पूर्व सांसद राहुल गांधी की सजा पर रोक न लगाने के निर्णय पर निराशा व्यक्त की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि इस फैंसले से नकेवल कांग्रेसजन बल्कि देश की न्यायप्रक्रिया मे विश्वास रखने वाला प्रत्येक नागरिक आहत है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा छलपूर्वक, फर्जी तरीके से एक राजनैतिक भाषण की गलत व्याख्या कर पहले न्यायालय से राहुल जी के खिलाफ गलत निर्णय पारित कराया फिर उनकी संसद सदस्यता समाप्त करा दी। शुक्रवार को माननीय गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा पारित फैंसले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सरकार की संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव मे हैं। वहां बैठे अधिकारी चाह कर भी न्याय नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि जब ऐसी संस्थायें ही स्वतंत्र नहीं हैं, तो पीडि़त को इंसाफ कहां और कैसे मिलेगा। उन्होने समस्त कांग्रेसजनो का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जा कर भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की संविधानविरोधी करतूतों को जनता के बीच उजागर करें।

किया गांधीवादी प्रदर्शन
          कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात उच्च न्यायालय से किसी तरह की राहत नहीं मिलने के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेसजनो ने स्थानीय गांधी चौक मे मौन रह कर गांधीवादी प्रदर्शन किया।

          इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पं.राजेश शर्मा, ठाकुरदास सचदेव, अमृतलाल यादव, रघुनाथ सोनी, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, श्रीमती सावित्री सिंह, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, श्रीमती रामायणवती कोल, निरंजन प्रताप सिंह, संजय पाण्डेय, नासिर अंसारी, देवबहादुर सिंह, पीएन राव, ताजेन्द्र सिंह, एरास खान, अवधेश राय, सेवादल युवा ब्रिगेड अध्यक्ष संदीप यादव, उमेश कोल, राघवेन्द्र अग्रवाल, किशोर सिंह, शिव शर्मा, सोमचंद वर्मा, मोनू कोरी, लक्ष्मी गुप्ता समेत बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow