कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों से सरकार की बड़ी अपील
सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों से बड़ी अपील की है। उसने कहा है कि जहां भी मुमकिन हो, वे पाइप वाली नेचुरल गैस ( पीएनजी ) पर शिफ्ट हो जाएं।
यह कोशिश एलपीजी सप्लाई पर दबाव कम करने और साफ-सुथरे ईंधन के दूसरे विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है। 31 मार्च तक एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट करने वालों को खास फायदा देने की भी बात कही गई है।
पेट्रोलियम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस कदम पर चर्चा जारी है। अधिकारी पूरे देश में ईंधन की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहते हैं।
What's Your Reaction?