जिला किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी प्रशासन से की चर्चा
नर्मदापुरम जिला किसान कांग्रेस नर्मदापुरम एवं युवा कांग्रेस के द्वारा जिले की सबसे बड़ी इटारसी कृषि उपज मंडी में किसानों को हो रही तुलाई, खरीदी संबंधी समस्याओं और उनकी अन्य मांगों को लेकर किसानों से संवाद किया साथ ही कृषि उपज मंडी प्रशासन के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
कृषि उपज मंडी प्रांगण में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने गेहूं, चना,मक्का बेचने आए किसानों से संवाद किया साथ ही किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके त्वरित समाधान एवं फसल के उचित MSP सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन व मंडी प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने कहा कि जिन किसानों का गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया था उनमें से अधिकांशतः किसान 15 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक मंडियों मे अपनी उपज समर्थन मूल्य से कम पर विक्रय कर चुके होंगे ऐसे किसानों की सूची बनाकर उनको होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई उनके खातों में सरकार द्वारा राशि देकर की जाए।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि वेयर हाउस से मूंग चोरी और खरीदी प्रकरण में पुलिस प्रशासन व मंडी प्रशासन इस गंभीर प्रकरण पर शीघ्र इसमें लिप्त गिरोह पर कठोर कार्यवाही करें।
पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कहा कि किसान इस समय फसलों के समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने से परेशान है अगली फसल के लिए आर्थिक स्थिति कमजोर होने से किसान वर्ग कर्ज लेने पर मजबूर हो रहा है।
इस दौरान मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल,राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जिला अध्यक्ष हेमचंद कश्यप,नर्मदापुरम किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान,जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमित गुप्ता,इटारसी नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश पटेल,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष अजय अहिरवार,रामपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष धनसिंह भदौरिया लक्की,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौम्य दुबे,युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव मो.आमिर,प्रेम चौरे,भरत चौरे,उमेश यादव,सतीश महतो, राजेंद्र सिंह तोमर,प्रतीक मालवीय,गोल्डी बैंस,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शम्मी जायसवाल,सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष राहुल दुबे,प्रणीत मिश्रा,अजय पटेल,पूर्व जनपद सदस्य प्रहलाद आठनेरे,पूर्व पार्षद अनिल राठी,युवा कांग्रेस नेता हिमांशु अग्रवाल बाबू,वैभव शर्मा, अड्डू राजपूत सहित अनेक किसान साथी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?