तौल कांटों का पूजन कर खरीदी केंद्रों का हुआ शुभारंभ
इटारसी - आज दिनांक 9अप्रैल दिन गुरुवार को इटारसी कृषि उपज मंडी इटारसी मे शासकीय उपार्जन केंद्र पर तौल काँटों का पूजन अर्चन तेराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, एस डी एम एवं भारसाधक अधिकारी नीलेश शर्मा और मंडी सचिव प्रशांत पांडे ने सयुंक्त रूप से किया और यहाँ मौजूद गेंहूँ और चना खरीदी के तीनो केन्द्रो का शुभारम्भ हो गया l
इस दौरान फूड इंस्पेक्टर जुबेर काजी, नान प्रभारी गणेश शुक्ला, सहकारिता निरीक्षक श्री शर्मा समिति प्रबंधक किशोर पटेल, मंडी में लेबर कंट्रेक्टर राकेश यादव, रंजीत यादव मंडी ए एस आई अनमोल सिंह, अक्षय पवार, राजेश इंगले, जित्तू ठाकुर,ललित पटेल सोसायटी कर्मचारी आदि मौजूद थे सर्व प्रथम सरकारी उपार्जन केंद्र पर उपज बेचने पहुँचे कृषक का स्वागत भी किया गया ।
What's Your Reaction?