सन रिसोर्ट में हजारों की अवैध शराब जब्त
किसी ने कहा साहब उनके यहां भी है......
उमरिया। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में संचालित होने वाले तमाम रिसोर्ट में से फेमस सन रिसोर्ट में आबकारी विभाग ने छापामार कार्यवाही करते हुए हजारों की अवैध शराब जब्त की है, वहीं यह बात भी जमकर बांधवगढ़ की गलियों में गूंजती रही कि साहब उनके यहां भी है, अब यह यहां बड़ा सवाल बन जाता है कि बांधवगढ़ में और किनके यहां अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। हालांकि कि आबकारी विभाग की यह कार्यवाही काबिले तारीफ है। बिना लायसेंस और बिना मानक शर्तों का पालन के ही इस तरह की अवैध शराब का पकड़ा जाना भी कई सवालों को जन्म देता है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि बांधवगढ़ ताला की शराब दुकान का ठेका अभी नया है नया ठेकेदार भी घाघ है, जो किसी भी दम पर अवैध शराब बिक्री नहीं होने देगा साथ ही सुनने में आ रहा है कि नया ठेकेदार पैकारी भी नहीं करने देगा। बहरहाल जो भी हो आबकारी विभाग भी सतर्क रहकर काम करें और अपने नये ठेकेदार की मंशा पर खरा उतरे।
What's Your Reaction?