नगर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखनें के कलेक्टर ने दिए बैठक में निर्देष

Mar 19, 2023 - 10:16
 0  23
नगर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखनें के कलेक्टर ने दिए बैठक में निर्देष

उमरिया।  नगर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। नगर के प्रमुख चौक चौराहों के आस पास साफ सफाई तथा डिवाईडरों की रंगाई पुताई कराई जाए। नगर में जिन स्थानों पर खाली एरिया है वहां पर पेपर ब्लाक लगवाये जाए। नगर स्थित पार्क, घाट में साफ सफाई कराई जाए।  उक्त आषय के निर्देष कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने कलेक्टर सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर कमलेष पुरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमरिया ज्योति सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नौरोजाबाद किषन सिंह, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेष पारस, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चंदिया, उपयंत्री प्रदीप गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे, सिटी मिषन मैनेजर शहीद मंसूरी, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
          कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो रहा है। नवरात्र के दौरान रामनवमी के दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्वालामुखी घाट में मेले का आयोजन किया जाना है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमरिया को निर्देषित किया कि मेला आयोजन के पूर्व ज्वालामुखी घाट के आस पास की साफ सफाइ दुरूस्त कर ली जाए इसके साथ ही मेले के दौरान अन्य व्यवस्थाएं भी किए जाने के निर्देष कलेक्टर ने दिए है। इसी तरह मूर्ति विसर्जन हेतु घाट के पास विसर्जन कुण्ड बनाया जाए जिससे नगर में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं को विसर्जित किया जा सके।
          बैठक में कलेक्टर ने प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मानपुर को निर्देष दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए है उनका निराकरण किया जाए एवं जो आवास पूर्ण हो गये है उनकी समय सीमा में जियो टैगिंग कराना सुनिष्चित करे। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चंदिया को निर्देषित किया है कि चंदिया में जो प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो गये है उनकी जियो टैगिंग कराई जाए। 
          कलेक्टर ने कहा कि सड़कों में आवारा पषुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे कई बार दुर्घटना होने का अंदेषा बना रहता है। जिस पर कलेक्टर ने समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देषित किया कि नगर में घूम रहे आवारा पषुओ को पकड़कर गौषाला में रखा जाए। इसके साथ ही नगर में घूम रहे कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग वैन की खरीदी की जाए। वर्तमान में उमरिया जिले में वर्तमान में उमरार नदी के पुर्नजीवन का अभियान संचालित किया जा रहा है। आपने कहा कि नदी के अंदर का कचरा संग्रहित करने के लिए उपकरण की खरीदी की जाए एवं समय समय पर नदी की साफ सफाई की जाए, ताकि नदी का पानी साफ , सुथरा एवं शुद्ध बना रहे।
          कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने बैठक में सिटी मिषन मैनेजर को निर्देषित किया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता की गतिविधियों से जोड़ा जाए। इसके साथ ही नगर में स्थापित झोला बैंक, बर्तन बैंक के प्रचार प्रसार में स्व सहायता समूह की महिलाओं का सहयोग लिया जाए। स्व सहायता समूह की महिलाओं का जीवन स्तर और हो सके, इसके लिए अन्य रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जाए ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow