बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत बनाएंगे - मोनिका चौकसे

Jul 22, 2026 - 21:00
 0  17
बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत बनाएंगे - मोनिका चौकसे

नर्मदापुरम। महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मोनिका चौकसे ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित पदभार ग्रहण एवं स्वागत-सम्मान समारोह के दौरान पदभार ग्रहण किया। जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

 जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता का दायित्व सर्वोपरि होता है। पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति को संगठन में सशक्त भूमिका प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती मोनिका चौकसे को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्य पद्धति के अनुरूप महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती मोनिका चौकसे के संगठनात्मक जीवन, विभिन्न दायित्वों तथा लंबे समय से पार्टी के प्रति उनके समर्पित योगदान से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

 भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती मोनिका चौकसे ने कहा कि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन कीर्ति वर्मा ने एवं आभार ममता नागवंशी ने माना। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री ज्योति चौरे, जिला उपाध्यक्ष अर्चना साहू, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, जिला कार्यालय मंत्री वंदना दुबे, रंजना मीना, संध्या सिंघारे मंचासीन रही। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, सम्राट तिवारी, प्रशांत दीक्षित, अमित माहला, सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, रोहित गौर, आमीन राईन, राजेश रैकवार, हरि यादव, गौरव मालवीय सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित रही। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram