स्कूल वाहन चालक संघ जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी गठित

Mar 24, 2026 - 23:02
 0  3
स्कूल वाहन चालक संघ जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी गठित

इटारसी। स्कूल वाहन चालक संघ जनकल्याण समिति द्वारा आज इटारसी में कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन देवाशीष गार्डन में किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति में संगठन की नई टीम की घोषणा की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष  पंकज चौरे  उपस्थित रहे। उनके साथ ही इटारसी थाना प्रभारी  गौरव सिंह बुंदेला एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे  साथी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष जाफर सिद्दीकी  विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

 * समिति के उद्देश्यों को गति देने के लिए योग्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

  थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला  ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया।

 * नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समिति के गठन की सराहना करते हुए कहा कि वाहन चालकों का संगठित होना उनके अधिकारों और कल्याण के लिए एक सकारात्मक कदम है।

 * भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे  ने समिति को भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और सभी आभार व्यक्त किया गया।

गठित समिति में प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चौरे, रोहित चौरे इटारसी कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक पाराशर, सचिव नितिन तिवारी इटारसी कोषाध्यक्ष संजय (ईको) एवं और भी कार्यकारिणी सदस्य पद गठित किए गए हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram