अवैध शराब के विरुद्ध पथरौटा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में अवैध शराब विक्रय परिवहन के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत दिनांक 30.04.2026 को थाना पथरौटा में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि की एक काले रंग की क्रेटा कार जो बैतुल से नर्मदापुरम भारी मात्रा में अवैध शराब विक्रय हेतु आ रही है, कार में अंग्रेजी शराब रखी हुई है।
मुखवीर सूचना पर थाना पथरौटा पुलिस टीम एनएच 46 ग्यारह मुखी मंदिर के आगे पहुंचकर आने वाले संदिग्ध वाहन को रोकने के लिये बैरियर लगाकर, जहाँ मुखबिर द्वारा बतायी गयी काले रंग की कार क्रेटा कार जो बैतुल की ओर से इटारसी की तरफ आते दिखी ओ पुलिस को देखकर अचानक रुक गयी और यु टर्न लेकर वापस बैतुल की ओर जाने लगी उक्त कार पर संदेह होने पर काले रंग की क्रेटा कार का पीछा किया जो सुखतवा के आगे डांडीबाडा नामक स्थान पर कार को छुपाने के उद्देश्य से रोड से नीचे उतारी जो रोड किनारे चट्टान में कार टकरा गयी जिससे कार का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया बाद तुरन्त कार में बैठे दो लोगो को देखा जिसमे एक महिला और एक पुरुष आगे की सीट में बैठे थे जो पूर्ण रुप से स्वस्थ थे जिनसे अपना नाम पता पुछने पर महिला ने अपना नाम ममता उईके पति दिनेश उईके उम्र 40 साल निवासी शिवनगर चांदौन एवं पुरुष जो ड्राईवर सीट पर था वाहन चला रहा था जिससे पुछने पर अपना नाम मनोज बामने पिता रमेश बामने उम्र 50 साल निवासी सिन्धी कालोनी इटारसी का होना बताया बाद क्रेटा कार का नंबर देखने पर कार में RJ45CL4771 लिखा था बाद कार की पीछे की सीट एवं डिग्गी चेक करने पर पीछे की सीट एवं डिम्मी मे खाकी रंग के कार्टुन में अंग्रेजी शराब रखी पायी गयी जिसमे आफिसर च्वाईस कंपनी की अग्रेजी शराब 07 पेटी प्रत्येक पेटी मे 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, रायल स्टेज कंपनी अग्रेजी शराब की 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, तथा बेगपाईपर कंपनी की अंग्रेजी 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, देशी मदिरा प्लेन की 11 पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर प्रत्येक 180 एमएल के रखे थे इसी प्रकार कुल 342 लीटर अंग्रेजी व देशी मदिरा प्लेन शराब जिसकी अनुमानित कीमत 3,04,158 रुपये एवं कार कि कीमत करीब 8,00,000 रुपये कुल मशरुका 11,04,158 रुपये का जप्त करते हुये।
आरोपी मनोज बामने पिता रमेश बामने निवासी सिन्धी कालोनी, इटारसी एवं आरोपीया ममता उईके पत्ति दिनेश उड़के निवासी शिवनगर चादौन थाना पथरौटा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
What's Your Reaction?