किराए के लाइसेंस पर चल रहे मेडिकल स्टोर, बिना डॉक्टर पर्ची धड़ल्ले से दी जा रही दवाईया

Apr 30, 2026 - 00:12
 0  25
किराए के लाइसेंस पर चल रहे मेडिकल स्टोर, बिना डॉक्टर पर्ची धड़ल्ले से दी जा रही दवाईया

उमरिया।  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है,जहां कथित तौर पर कई मेडिकल स्टोर नियमों को दरकिनार कर अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिले में कुछ मेडिकल स्टोर फार्मासिस्ट के किराए के लाइसेंस पर चल रहे हैं, जबकि मौके पर अधिकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति नहीं रहती। बिलासपुर बस स्टैंड में संचालित “शिव मेडिकल स्टोर” पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह मेडिकल स्टोर शासकीय भूमि पर बना हुआ है और कूट रचना कर दूसरे जमीन के खसरे के आधार पर संचालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, यहां बिना फार्मासिस्ट की मौजूदगी के दवाइयों की बिक्री की जा रही है, जिससे आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

          आरोप यह भी है कि मेडिकल स्टोर में ही बिना डॉक्टर की पर्ची के धड़ल्ले से इलाज किया जा रहा है। मरीजों को इंजेक्शन और ड्रिप लगाकर उपचार किया जा रहा है, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है। इसी तरह निगहरी में स्थित “शिव मेडिकल” भी किराए के लाइसेंस पर संचालित होने की बात सामने आई है।

          ग्रामीणों का कहना है कि बिना योग्य डॉक्टर की सलाह के दवाइयां दी जा रही हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं। इस पूरे मामले ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि ऐसे अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

          अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कब तक ऐसे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow