बेटियों का कमाल : विभा ने जीता गोल्ड

Mar 24, 2026 - 22:26
 0  18
बेटियों का कमाल : विभा ने जीता गोल्ड

वेदिका का जुनियर वेस्ट जोन अस्मिता हॉकी लीग में मध्यप्रदेश टीम के लिए चयन

उमरिया। राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में आयोजित वेस्ट जोन सब जूनियर अस्मिता हॉकी लीग में खेलो इंडिया सेंटर, उमरिया की प्रतिभावान खिलाड़ी विभा सिंह परस्ते ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी मध्यप्रदेश टीम की ओर से गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं 26 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित जूनियर वेस्ट जोन अस्मिता हॉकी लीग के लिए खेलो इंडिया सेंटर, उमरिया की ही एक अन्य खिलाड़ी वेदिका विश्वकर्मा का चयन भी हॉकी मध्यप्रदेश टीम में हुआ है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। विभा की इस उपलब्धि और वेदिका के चयन से जिले में हर्ष का माहौल है।

          इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीताराम सत्या, सचिव संतोष सिंह, पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह, हॉकी कोच प्रवीण पसेरिया एवं संजय लोधी सहित जिले के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि इन खिलाड़ियों की सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और भविष्य में और भी प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow