मलियागुड़ा में फंदे पर झूली युवती

Oct 9, 2022 - 10:53
 0  30
मलियागुड़ा में फंदे पर झूली युवती

उमरिया।  पाली थाना अंतर्गत मलियागुड़ा बाजार में नाई दुकान के संचालक सुरेश नापित की पुत्री नीलू नापित ने अज्ञात कारणों से घर पर फंदे में झुलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

          बताया जाता है कि देर रात तक घर पर मृत युवती सामान्य रहते हुए सभी को भोजन आदि कराई है, बाद में देर रात अपने कमरे में सोने गई है।सुबह 10 बजे देर तक कमरे से न निकलने पर अनहोनी के अंदेशे में कमरे को देखा गया तो युवती मृत अवस्था मे फंदे पर झूलती मिली है।घटना की जानकारी पर पीड़ित परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है,जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने ज़रूरी कार्यवाही कर पीएम आदि के लिए शव को कब्जे में लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow