एमपी बोर्ड आठवीं कक्षा में स्नेहा राजपूत और कक्षा पांचवी में वेद राजपूत ने किया टॉप

Mar 25, 2026 - 21:15
 0  36
एमपी बोर्ड आठवीं कक्षा में स्नेहा राजपूत और कक्षा पांचवी में वेद राजपूत ने किया टॉप

आज मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं के परिणाम घोषित किए गए हैं । परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों में से लगभग 95% बच्चों ने सफलता प्राप्त की है । नर्मदा पुरम कलेक्टर श्रीमती सोनिया मीणा ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

नर्मदा पुरम के रसूलिया में एसपीएम गेट नंबर 4 के सामने स्थित अनन्या ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा पांचवी और आठवीं का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है।

संस्था की प्राचार्य श्रीमती पल्लवी राजपूत और डायरेक्टर श्री आलोक राजपूत ने बताया कि सत्र 2025-26 का कक्षा पांचवी और आठवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है । उन्होंने बताया कि कक्षा आठवीं में अध्यनरत स्नेहा राजपूत ने 92.5% एवं कक्षा पांचवी में अध्यनरत वेद राजपूत ने 91% अंकों के साथ टॉप रैंक प्राप्त की है ।

हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं ।

अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों स्नेहा राजपूत और वेद राजपूत ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और उनके आशीर्वाद को दिया है ।

संस्था के प्राचार्य श्रीमती पल्लवी राजपूत और डायरेक्टर श्री आलोक राजपूत ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की है और भविष्य में भी सभी विद्यार्थियों से इसी प्रकार के परिणामों की अपेक्षा भी रखी है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram