हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर 101 पत्रकार हुए सम्मानित

May 31, 2026 - 15:32
 0  37
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर 101 पत्रकार हुए सम्मानित

दिल्ली/लखनऊ/बरेली - 30 मई हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) देश भर से 101 उन पत्रकारो को डिजिटल सम्मान से सम्मानित किया जिन्होने अपनी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारो के हितार्थ समाचारो को या पत्रकारों की समस्याओ से संबंधित समाचारो को प्रमुखता से अपने सम्मानित समाचार पत्र, चैनल व पोर्टल के माध्यम से उठाया।

इस समाचार पत्र को पाने वालो मे दिल्ली,उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश झारखंड,बिहार,महाराष्ट्र,उत्तराखंड,छत्तीसगढ,हरियाणा,पंजाब,गुजरात,असम और चंडीगढ के पत्रकार शामिल रहे।

एक वर्चुअल बैठक के दौरान हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि यह संगठन का 7 वां सम्मान समारोह है। भारतवर्ष में बेदाग़ पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के साथ ही आमजनता को यह संदेश भी दिया गया कि "आपकी कलम समाज की आवाज है, हमारा सम्मान आपके साथ है।" संस्था ने सभी पत्रकारों से इस अभियान से जुड़ने और पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के अनुसार यह सम्मान केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि पत्रकारों के संघर्ष, समर्पण और सामाजिक योगदान का सम्मान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram