मायके आई 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jun 1, 2026 - 22:54
 0  117
मायके आई 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डेढ़ साल की मासूम बेटी को छोड़ गई पीछे

उमरिया।  जिले के इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बकेली में एक 21 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान संगीता सिंह, पति जयकरण सिंह, निवासी जमुनिया थाना बड़वारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संगीता सिंह तीन दिन पहले अपने मायके बकेली आई हुई थी। सोमवार को उसका शव पेड़ से लटका मिला, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने अमरपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

          घटनास्थल पर नायब तहसीलदार टी.आर. पानिका की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की डेढ़ साल की एक बेटी भी है।

          पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से परेशान रहती थी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow