समान नागरिक संहिता पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश में “समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि UCC लागू करने से पहले प्रदेशभर के नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस व्यवस्था से विभिन्न धर्मों की महिलाओं एवं बहनों को विवाह, विवाह-विच्छेद और पारिवारिक मामलों में समान अधिकार एवं बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश में एक समिति भी गठित की गई है, जो सभी पक्षों से चर्चा कर सुझाव एकत्र करेगी।
UCC को लागू करने के लिए प्रदेश में बनी समिति,जल्द लागू होगी “समान नागरिक संहिता” सभी धर्मों के नागरिकों से लिए जाएंगे सुझाव,प्रदेश सरकार ने शुरू की प्रक्रिया।
उमरिया सहित पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?