युवक ने लगाई फांसी
उमरिया। जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम देवगवा में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आज दिन बुधवार सुबह आम के पेड़ पर लटकता हुआ शव मिला, मृतक की पहचान तीरथ यादव पिता कन्ना यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम देवगवा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही गमछे से आम के पेड़ में फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?