विशेष विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
उमरिया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री प्रियदर्शन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में, आज एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर संपन्न हुआ।
संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर, यह गरिमामय कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उमरिया में आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण शिविर का सफल नेतृत्व, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, श्री मोहन डाबर, एवं द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड, श्री सरफराज खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री वीरेंद्र राय एवं उनके विद्यालय का समस्त स्टाफ गरिमामयी रूप से उपस्थित रहा। संबोधन की कड़ी में, सचिव श्री मोहन डाबर ने 'न्याय सबके लिए' के संकल्प को दोहराते हुए, निशुल्क विधिक सहायता और शासन की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही, न्यायाधीश श्री सरफराज खान ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और बाबा साहब के सपनों के भारत के बारे में विस्तार से बताया।
बाबा साहब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के संदेश के साथ, इस शिविर ने नई पीढ़ी को उनके संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इस सफल आयोजन में, कार्यालय सहायक श्री सुजीत महोबिया, एवं पैरा लीगल वालंटियर श्री उपेंद्र यादव तथा आशीष साहू का विशेष योगदान और उपस्थिति रही।
What's Your Reaction?