नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम - मंजरी जैन
नर्मदापुरम । भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू किया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय माना जा रहा है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
यह अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है, जिससे वे नीति-निर्माण और नेतृत्व की मुख्यधारा में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय महिलाओं को ‘वोट बैंक’ की सोच से बाहर निकालकर उन्हें देश का भाग्य विधाता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
नए संसद भवन के पहले सत्र में इस अधिनियम को प्राथमिकता देना इस बात का संकेत है कि ‘नया भारत’ महिलाओं के नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2029 तक संसद में 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित हो।
उन्होंने वार्ता में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस ने दशकों तक महिला आरक्षण को केवल राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा और सत्ता में रहते हुए भी इसे लागू करने की गंभीर पहल नहीं की।
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, जिला महामंत्री ज्योति चौरे, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, वंदना दुबे, चंचल राजपूत, निर्मला राय, बिंदिया माझी, नयना सोनी, सिमरन रैकवार, मुकेश चंद्र मैना, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला, गजेन्द्र चौहान, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?