सोमेश मिश्रा ने किया नर्मदापुरम कलेक्टर का पदभार ग्रहण

Apr 13, 2026 - 23:08
 0  41
सोमेश मिश्रा ने किया नर्मदापुरम कलेक्टर का पदभार ग्रहण

नवागत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने मां नर्मदा का विधिवत् पूजन किया और प्रार्थना की ।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्री सोमेश मिश्रा वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

वे मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी हैं। नर्मदापुरम में पदस्थापना से पूर्व वे मंडला जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram