नवागत कलेक्टर माँ शारदा के दर्शन कर किया पदभार ग्रहण
मैहर। नवागत कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी पवन महाराज, नितिन महाराज, सुमित महाराज ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। वहीं मैहर एसडीएम दिव्या पटेल भी मौजूद रहीं।
मां शारदा प्रबंधक समिति के सदस्य सचिन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कलेक्टर के आगमन पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
मां शारदा के दर्शन के उपरांत कलेक्टर विदिशा मुखर्जी आज दोपहर 3 बजे अपने पद का कार्यभार ग्रहण की।
What's Your Reaction?