दर्दनाक सड़क हादसा : 4 की मौत 41 घायल 8 की हालत गंभीर
उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। पूजा कार्यक्रम में शामिल होने बिजौरा जा रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दुर्घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?