कार्यकर्ता महाकुंभ भोपाल हेतु कल उमरिया से स्पेशल ट्रेन होगी रवाना--दिलीप पाण्डेय

Sep 24, 2023 - 10:20
Sep 24, 2023 - 22:54
 0  31
कार्यकर्ता महाकुंभ भोपाल हेतु कल उमरिया से स्पेशल ट्रेन होगी रवाना--दिलीप पाण्डेय

उमरिया।  भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल जी की जयंती के परम पवित्र शुभ अवसर पर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस शुभ अवसर पर वैश्विक नेता भारत के लाडले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त होगा। इस ओजस्वी पल के साक्षी हम सभी उमरिया जिले के कार्यकर्ता बनेंगे।

          भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि कल 24 सितंबर की शाम 5 बजे उमरिया जिले से भोपाल हेतु विशेष ट्रैन की ब्यवस्था है इसी ट्रेन से हम सभी कार्यकर्ता भोपाल हेतु रवाना होंगे।भाजपा मध्यप्रदेश के द्वारा 24 बोगी की एक विशेष ट्रेन की भाजपा जिला उमरिया के कार्यकर्ताओं के लिए ब्यवस्था की गई है। यह ट्रेन आरक्षित श्रेणी की ब्यवस्था से युक्त होगी। जो उमरिया स्टेशन से शाम 5 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी वा 25 की सुबह भोपाल पहुचेंगी। उमरिया जिले के 585 मतदान केंद्रों के कार्यकर्ता/पदाधिकारी इस सर्व सुविधा युक्त ट्रेन से भोपाल जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री पाण्डेय जी ने कार्यकर्ता महाकुंभ भोपाल जाने वाले भाजपा जिला, मंडल, प्रकोष्ठ मोर्चा, बूथ पदाधिकारियो, जिला ,मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं बूथों के पूर्व पदाधिकारियो सहित जिले के सभी 585 बूथों से चलने वाले कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि ट्रेन के निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व उमरिया पहुचे और अपनी सीट सुनिश्चित करें। जिस आशय का चिंतन महाकुंभ हेतु नियुक्त मंडल प्रभारी/सह प्रभारी करेंगे। इस महाकुंभ में पूरे प्रदेश से, भाजपा के 10 लाख कार्यकर्ताओं के पहुचने का अनुमान है।  कार्यकर्ता महाकुंभ में मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले के हर एक मंडल से भाजपा कार्यकर्ता आएंगे, कार्यकर्ता महाकुंभ हेतु उमरिया जिले में कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रभारी घोषित कर दिए गए थे।

          भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बताया कि इनके अलावा अन्य दाइत्ववान कार्यकर्ताओं को भी इस पुनीत कार्य का भार सौंपा गया है। हलाकि जिला अध्यक्ष भी जिले के सभी मंडलों में इस हेतु प्रवास कर भोपाल चलने हेतु कार्यकर्ताओ को चिन्हित कर रहे है।  भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, की पार्टी नहीं है। भाजपा समाज को जोड़ने वाला सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे।आज भाजपा विशाल बट वृक्ष का रूप ले चुकी है जिसके पीछे हमारे पितृ कार्यकर्ताओ की कठिन साधना निहित है हर परिस्थितियों से जूझते हुए राष्ट्र हितार्थ मनोभाव से युक्त राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए जन संघ से भाजपा तक के सफर में कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया जिसके जीवांत प्रमाण विद्यमान है 3 लोगो से शुरू होकर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक एवं सिद्धांतवादी पार्टी बनने का गौरव हमे प्राप्त है।भाजपा कार्यकर्ता आधारित वैचारिक दल है। कार्यकर्ताओ की कठिन साधना तप मेहनत समर्पण कर्तब्यपरायणता के बल पर आज हम विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का हिस्सा है। जो हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।  2014 में भारत के आदरणीय जन मानस ने भारत के पुनर्जागरण की नई यात्रा का शंखनाद कर दिया है। 800 साल से ज्यादा की गुलामी से बाहर निकल कर एक राष्ट्र अपना खोया हुआ गौरव पाने के लिए फिर से उठ खड़ा हुआ है । माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र गौरव के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है हम लगातार उन्नति पथ पर सफलता प्राप्त कर रहे हैl राष्ट्र भाजपा का राम है और भाजपा रामजी की हनुमान। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है राष्ट्र में ब्याप्त भ्रस्टाचार और भ्रस्टाचारियो को भाजपा चुन चुन कर खत्म कर रही हैlजब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे जितने में राक्षशो का विनाश किया जा सके। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार, परिवारवाद और कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है।लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात कर मोदी सरकार कर रही है जन-जन का कल्याण। जन कल्याण राष्ट्रवाद राष्ट्रहित भाजपा की प्रमुखताओ में प्रथम था है और सदैव रहेगाl इसी क्रम में भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ भोपाल में आयोजित है जिसमे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का मार्गदर्शन हमे प्राप्त होगा। इस ओजस्वी अविस्मरणीय पल के साक्षी उमरिया जिले के प्रत्येक बूथों से भोपाल पहुच रहे कार्यकर्ता बनेगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow