ओबीसी महासभा पिछड़ा वर्ग की पदयात्रा आज मानपुर पहुचेगी

उमरिया/मानपुर। ओबीसी महासभा पिछड़ा वर्ग की सत्याग्रह पदयात्रा निम्न मांगों को लेकर आज मानपुर पहुचेगी ओबीसी महासभा पिछड़ा वर्ग के जनजन के चहेते जिला अध्यक्ष बालक दास पटेल के द्वारा बताया गया की निम्न मांगों को लेकर सत्याग्रह पदयात्रा शहडोल, ब्यौहारी, मानपुर, अमरपुर, चंदिया, उमरिया, करकेली, बिरसिंहपुर पाली, शहडोल, गोहपारू, जैसीनगर, धनपुरी, बुढार, कोतमा, अनूपपुर आदि जगहों पर निम्न मांगों को लेकर पदयात्रा निकली जा रही है जैसे
1.ओबीसी की जातिगत जनगणना अभिलंब करते हुए विधायक का न्यायपालिका कार्यपालिका एवं निजी क्षेत्र में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जावे 2. कॉलेजियम सिस्टम समाप्त कर सर्वोच्च उच्च न्यायालय में जजों की भर्ती हेतु भारतीय न्यायिक सेवा का गठन किया जाए 3. मंडल महाजन कमीशन की अनुशंसाएं पूर्णतया लागू की जाएं 4. ओबीसी के लिए संख्या के अनुपात में 68% आरक्षण लागू कर ओबीसी आरक्षण को संविधान की नवमी अनुसूची में शामिल किया जाए 5. संख्या के अनुपात में पिछडा वर्ग के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा में 125 सीट आरक्षित की जावे 6. सरकारी विभागों में ओबीसी के लिए रिक्त पदों को अतिसीघ्र भरे जाए 7. किसान कल्याण हेतु गठित स्वामीनारायण आयोग की अनुशंसाओं एवं एसपी कानून को लागू किया जाए 8. ओबीसी वर्ग में जबरन जोड़े गए ट्रांसजेंडर समुदाय को हटाया जाए 9. सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया में अकाल पति व्यवस्था खत्म कर रोस्टर का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जावे 10. जिला एवं तहसील स्तर पर ओबीसी छात्राओं के लिए सर्व सुविधायुक्त छात्रावास की व्यवस्था की जाए
What's Your Reaction?






