टेक्नीशियन एसोसिएशन (हेल्थ सर्विसेज) की तरफ से सिविल सर्जन को मां सरस्वती की प्रतिमा की गई भेंट

Sep 24, 2023 - 10:53
Sep 24, 2023 - 22:39
 0  21
टेक्नीशियन एसोसिएशन (हेल्थ सर्विसेज)  की तरफ से सिविल सर्जन  को मां सरस्वती की प्रतिमा की गई  भेंट

उमरिया। समस्त लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन (हेल्थ सर्विसेज) जिला उमरिया की तरफ से आज सिविल सर्जन डा के सी सोनी को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की गई। इस अवसर पर आर एम ओ डॉ संदीप सिंह, पैथोलॉजिस्ट डॉ मुकुल तिवारी उपस्थित थे संगठन के जिला अध्यक्ष एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र शर्मा ने वीणापाणि मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर बताया कि समस्त लैब टेक्नीशियन (हेल्थ सर्विसेज) संघ के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला चिकित्सालय के सभी लैब कर्मचारी एकत्रित हुए है । डॉ संदीप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, डॉ मुकुल तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर संगठन को सफलतम 2 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी है।  जिला लैब संघ की तरफ से वरिष्ठ सदस्या श्रीमति देववती कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, सह कोषाध्यक्ष विश्वजीत रे, सदस्य विनीत साहू, यशवंत मरावी, रमेश यादव, प्रवीण लकरा , श्रीमति प्रियंका खान, राजदेव सिंह, श्रीमति शीला कचेर, श्रीमति वर्षा विश्वकर्मा एवम अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow